नोएडा की इस 4 मंजिला बिल्डिंग में रह रहे थे 100 से अधिक लोग, आग लगी तो हो गया ये हाल
उतर प्रदेश के नोएडा में एक बिल्डिंग में आग लगी. दरअसल ये एक 4 मंजिला मकान था. इस आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
ADVERTISEMENT

Fire in 4 storey building
UP News: उतर प्रदेश के नोएडा में एक बिल्डिंग में आग लगी. दरअसल ये एक 4 मंजिला मकान था. इस आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मगर इस दौरान जो बात पता चली, उसने सभी को चौंका दिया. दरअसल इस 4 मंजिला मकान में 100 से अधिक लोग रह रहे थे. जैसे ही इमारत में आग लगी, सभी लोग छत पर पहुंच गए. राहत की बात ये रही कि इस घटना में जनहानि नहीं हुई और फायर विभाग की टीमों ने सभी को बचा लिया.
