UPTak Baithak Logo

'कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भेजें, फिर भी वोट देना', सपा MLC लाल बिहारी यादव के बयान से मचा सियासी बवाल

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की शिक्षक गोष्ठी के दौरान सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव के एक बयान ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है.

ADVERTISEMENT

SP MLC Lal Bihari Yadav Statement
SP MLC Lal Bihari Yadav Statement
social share
Google CTA

SP MLC Lal Bihari Yadav Statement: आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की शिक्षक गोष्ठी के दौरान सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव के एक बयान ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है. गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसा उदाहरण दिया, जिस पर अब चर्चा तेज हो गई है. लाल बिहारी यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जिसे भी प्रत्याशी बनाकर भेजें, पार्टी समर्थकों को उसी के पक्ष में मतदान करना चाहिए.