कुंदरकी उपचुनाव: सपा या भाजपा, इस सीट पर कौन पड़ रहा भारी? पत्रकारों ने बताया कौन जीतेगा चुनाव
Kundarki Byelection News: उत्तर प्रदेश में जिन 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं, उनमें कुंदरकी सीट भी शामिल है. कुंदरकी से सपा ने हाजी मोहम्मद रिजवान को अपना प्रत्याशी बनाया है.
ADVERTISEMENT

Kundarki Byelection News: उत्तर प्रदेश में जिन 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं, उनमें कुंदरकी सीट भी शामिल है. कुंदरकी से सपा ने हाजी मोहम्मद रिजवान को अपना प्रत्याशी बनाया है. जबकि सत्ताधारी भाजपा ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर को टिकट दी है. मालूम हो कि साल 2002 से इस सीट पर सपा का कब्जा है. ऐसे में यहां भाजपा की राह आसान नहीं होने वाली है. इस बीच यूपी Tak ने स्थानीय पत्रकारों से खास बातचीत कर यह जानने की कोशिश की है कि यहां जनता का मूड कैसा है? खबर में आगे जानिए पत्रकारों ने क्या-क्या बताया?