IT प्रोफेशनल बहन को 40 चाकू मारने वाले, मां पर हमला करने वाले इंजीनियर हार्दिक के कांड में आया मुस्लिम प्रेमिका का एंगल
UP News: यूपी के मुरादाबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हार्दिक ने अपनी जुड़वां बहन दीप शिखा को 40 से अधिक बार चाकू मारे और उसकी निर्मम हत्या कर डाली. फिर अपनी मां को भी 6 बार चाकू मारे. अब इस पूरे कांड में मुस्लिम प्रेमिका का सनसनीखेज एंगल सामने आया है.
ADVERTISEMENT

UP News PC- (दीप शिखा का सोशल मीडिया)
UP News: मुरादाबाद के बुद्धि विहार कॉलोनी में रहने वाली नीलिमा का काफी साल पहले अपने पति से अलगाव हो चुका था. इसके बाद बेटे हार्दिक और बेटी दीप शिखा की जिम्मेदारी उन्होंने अकेले ही उठाई. दोनों को पढ़ाया लिखाया और अपने पैरो पर खड़ा किया. वह खुद भी एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती रहीं. बेटा सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करके गूगल में जॉब करने लगा तो बेटी भी IT प्रोफेशनल बन गई और एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम करने लगी. मगर होली के अगले दिन इस परिवार में जो हुआ, उसने सभी को हिला कर रख दिया.