लेटेस्ट न्यूज़

खतौली उपचुनाव: CM योगी बोले- कवाल का बवाल सपा का कलंक है, तब रालोद के नेता कहां थे?

मुजफ्फरनगर जिले में खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल अब तेज हो गई है. यहां बीजेपी और सपा-रालोद गठबंधन ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मुजफ्फरनगर जिले में खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल अब तेज हो गई है. यहां बीजेपी और सपा-रालोद गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी और रालोद के नेता अपने-अपने दल के प्रत्याशियों का जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने सपा और रालोद पर जमकर निशाना साधा.