लेटेस्ट न्यूज़

केशव मौर्य बोले- ‘संगठन सरकार से बड़ा है!’, क्या UP BJP अध्यक्ष बनाए जाएंगे डिप्टी सीएम?

UP news: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में जुटी हुई है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP news: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में जुटी हुई है. इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता गहन मंथन भी कर रहे हैं. चर्चा है कि जल्द ही यूपी बीजेपी (Uttar Pradesh BJP) अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा. मगर इस बीच सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट ने अटकलों का बाजार और गर्म कर दिया है. दरअसल मौर्य ने अपने ट्वीट में कहा है, “संगठन सरकार से बड़ा है!”