लेटेस्ट न्यूज़

UP: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समर्थन कर जयंत चौधरी ने दिया बड़ा सियासी संदेश, कही दी ये बात

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सांप्रदायिकता के खिलाफ है. राहुल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सांप्रदायिकता के खिलाफ है. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में पूछे जाने पर जयंत चौधरी ने मेरठ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी मेहनत से अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी भारत जोड़ो यात्रा सांप्रदायिकता के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जनता को आपस में जोड़ने का काम कर रही है.