BJP के साथ जाने की अटकलों पर हुआ सवाल तो जयंत चौधरी ने दिखाया अपना ‘जिद्दी रूप’, कही ये बात
Jayant Chaudhary News: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज है. इसकी वजह राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के…
ADVERTISEMENT

Jayant Chaudhary News: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज है. इसकी वजह राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी हैं. दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि ‘INDIA’ गठबंधन में रहने के बावजूद जयंत अभी भी भाजपा के नेतृत्व वाले NDA में अपनी जगह तलाश रहे हैं. सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि वक्त आने पर जयंत NDA का दामन थाम लेंगे. अब खुद इस मुद्दे पर जयंत ने स्पष्ट जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि ‘जो लोग मुझे समझ नहीं पाए हैं, वही इस बात की चर्चा कर रहे हैं.’ वहीं, इस दौरान जयंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह डरे हुए हैं इसलिए ‘INDIA’ गठबंधन के लिए नए-नए नाम दे रहे हैं.