लेटेस्ट न्यूज़

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद जयंत चौधरी का जोश हाई, संगठन विस्तार के लिए बना रहे ये रणनीति

UP Political News: केंद्र में NDA गठबंधन की सरकार में शामिल राष्ट्रीय लोकदल (RLD) पश्चिमी यूपी में अपनी जमीन फिर मजबूत होती देख अब पूर्वांचल, मध्य यूपी और बुंदेलखंड में संगठन को विस्तार देने पर फोकस करेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: केंद्र में NDA गठबंधन की सरकार में शामिल राष्ट्रीय लोकदल (RLD) पश्चिमी यूपी में अपनी जमीन फिर मजबूत होती देख अब पूर्वांचल, मध्य यूपी और बुंदेलखंड में संगठन को विस्तार देने पर फोकस करेगी. RLD 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन क्षेत्रों में भी बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की रणनीति बना रही है. इसके लिए जुलाई से प्रदेश भर में सम्मेलन और बैठक के साथ-साथ जाॅइनिंग शुरू होने जा रही हैं.