क्या यूपी में 'SIR' के चक्कर में फंस गई है बीजेपी? पार्टी को सता रहा अब ये डर!
UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ATMS असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार ने CCTV से कपल को ब्लैकमेल किया. सरकार को उसे बर्खास्त कर दिया गया है. बीजेपी के लिए SIR यूपी में बन गया है संकट? ये बड़ी वजह सामने आई. संसद में अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसाद को खड़ा कर बीजेपी को फिर से चिढ़ाया है.
ADVERTISEMENT

CM Yogi (File Photo)
UP News: यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' से उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं. इन खबरों के केंद्र में एक तरफ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा मैनेजर द्वारा हाई-टेक कैमरों का घिनौना दुरुपयोग है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी के लिए एसआईआर (मतदाता सूची संशोधन) प्रक्रिया एक बड़ा सिरदर्द बन गई है क्योंकि पौने तीन करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं आए हैं जिससे शहरी वोट कटने का डर सता रहा है. उधर संसद में एक बार फिर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद को आगे कर बीजेपी को राजनीतिक रूप से 'चिढ़ाने' का काम किया है.