लेटेस्ट न्यूज़

‘बैलेंस ऑफ पावर’ के लिए INDIA या NDA, किसके साथ जाएंगी मायावती? BSP ने दिए ये बड़े संकेत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में इस वक्त एक सियासी सवाल बड़े जोरशोर से पूछा जा रहा है. वह सवाल यह है कि मायावती और…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में इस वक्त एक सियासी सवाल बड़े जोरशोर से पूछा जा रहा है. वह सवाल यह है कि मायावती और बहुजन समाज पार्टी (BSP) 2024 के लोकसभा चुनावों में किसके साथ जाएंगी. पिछले दिनों विपक्ष ने बेंगलुरु में बैठक कर विपक्षी एकता का ऐलान करते हुए INDIA गठबंधन बनाया, तो मायावती (Mayawati) का आक्रामक रुख देखने को मिला. उन्होंने तब साफ कहा था कि वह न तो INDIA के साथ हैं और न ही NDA के. हालांकि इस बीच मायावती का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने नई सियासी संभावनाओं की ओर इशारा करना शुरू कर दिया है.