UP में योगी सरकार के आने बाद माफिया मुख्तार अंसारी को अबतक कितने मामलों में हुई सजा?
Mukhtar Ansari News: जिस माफिया की कभी प्रदेश ही नहीं पूरे उत्तर भारत में तूती बोलती थी, उसे एक-एक करके उसके गुनाहों की सजा मिलने…
ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari News: जिस माफिया की कभी प्रदेश ही नहीं पूरे उत्तर भारत में तूती बोलती थी, उसे एक-एक करके उसके गुनाहों की सजा मिलने लगी है. सोमवार को वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट में माफिया मुख्तार अंसारी को 32 साल पुराने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की कोर्ट ने मुख्तार अंसारी पर इसके अलावा एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना ना चुका पाने की स्थिति में उसे 6 माह की और सजा भुगतनी होगी. वहीं इसी मामले में एक अन्य धारा में मुख्तार पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.