दम है तो गोरखपुर से लड़कर दिखाएं चुनाव... स्मृति ईरानी ने क्यों दिया ये चैलेंज, क्या अखिलेश यादव करेंगे स्वीकार?
UP Political News: आज का यूपी में देखें अखिलेश यादव और स्मृति ईरानी के बीच छिड़ी शायराना जंग. साथ ही जानें संभल में प्रशासन ने क्यों गिराई 50 फुट ऊंची मस्जिद की मीनार.
ADVERTISEMENT

Photo: Akhilesh Yadav and Smriti Irani
यूपी तक का खास शो आज का यूपी राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सबसे सटीक विश्लेषण पेश करता है. आज के अंक में हम तीन बड़ी खबरों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. पहली खबर में हम देखेंगे कि कैसे महिला आरक्षण बिल के बहाने अखिलेश यादव और स्मृति ईरानी के बीच शायराना जंग छिड़ गई है और स्मृति ने अखिलेश को कौन सी बड़ी चुनौती दी है. दूसरी खबर संभल से है, जहां प्रशासन ने खेल के मैदान पर बनी एक 50 फुट ऊंची मस्जिद की मीनार को जमींदोज कर दिया. वहीं, तीसरी खबर में हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर मॉडल की गूंज और अन्य अवैध ढांचों पर हो रही कार्रवाई का विश्लेषण करेंगे.