UP में अगर आज चुनाव हुए तो ‘इंडिया’ गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी? सर्वे में ये पता चला
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का रण सज चुका है. इस बीच सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी पार्टियों का समूह इंडिया ‘मिशन 2024’ की तैयारी में जुट गए हैं…
ADVERTISEMENT

UP Political News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां सियासी रूप से खुद को मजबूत करने में जुटी हैं. इसके लिए तमाम तरह के सियासी दाव भी आजमाए जा रहे हैं. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दलों का समूह इंडिया गठबंधन ‘मिशन 2024’ की तय्यरी में जुट गए हैं. सियासत में कहा जाता है कि केंद्र में सत्ता की राह जनसंख्या के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से होकर गुजरती है. ऐसे में 2024 में देश में नई सरकार बनाने में यूपी के वोटर्स की अहम भूमिका होगी.

