लेटेस्ट न्यूज़

जयंत के अलग होते ही अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा, RLD के गढ़ से इस अनुभवी नेता को बनाया उम्मीदवार 

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में गाजीपुर से भी उम्मीदवार का एलान किया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary
Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary
social share
google news

UP Lok Sabha Chunav 2024: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में गाजीपुर से भी उम्मीदवार का एलान किया है. सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक को प्रत्याशी बनाया है. बता दें कि मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय लोक दल के प्रभाव वाली सीटों में से एक है. अब सपा ने इसपर जीत हासिल करने के लिए अपने अनुभवी नेता को मैदान में उतारा है.