लेटेस्ट न्यूज़

घोसी Bypoll ही नहीं यूपी में हुआ एक और चुनाव जिसे जीत गई सपा, बीजेपी का रहा ये हाल

Ghosi Byelection: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शुक्रवार को गिनती जारी है. अभी तक कुल 34 में से 15 राउंड…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Ghosi Byelection: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शुक्रवार को गिनती जारी है. अभी तक कुल 34 में से 15 राउंड की गिनती की जा चुकी है. 17वें राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह भाजपा के दारा सिंह चौहान से 22973 वोटों से आगे चल रहे हैं. आपको बता दें कि घोसी उपचुनाव की काउंटिंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. दअरसल, मोहनलालगंज के वॉर्ड नंबर-18 की जिला पंचायत सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने जीत हासिल कर ली है.

आपको बता दें कि मोहनलालगंज के वॉर्ड नंबर-18 की जिला पंचायत सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी रेशमा रावत ने 229 वोटों से जीत दर्ज की है. इस उपचुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर रही. मालूम हो कि पहले भी इसी सीट पर सपा का था कब्जा था. इस पहले इस सीट पर विजय लक्ष्मी निर्वाचित हुई थीं. मगर उन्होंने इस्तीफा दिया, जिसके बाद हुए उपचुनाव में अब सपा की जीत हुई है.

क्यों हुआ घोसी में उपचुनाव?

आपको बता दें कि जुलाई (2023) में सपा के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में घोसी सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था. सपा से इस्तीफा देकर चौहान फिर से भाजपा में लौट आए थे. भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था. सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतार दिया.

इस उपचुनाव में चौहान को राजग के सहयोगियों…अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी और पूर्व सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मिल रहा है.

दूसरी ओर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों – कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से समर्थन मिला है.