खुलकर आमने-सामने आए संजीव बालियान-संगीत सोम, अब अमित शाह को लिखे इस लेटर ने मचाया सियासी भूचाल
UP Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा के पूर्व सांसद संजीव बालियान और भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप थमता नजर नहीं आ रहा है. अब पश्चिम यूपी के भाजपा के ये दो बड़े नेता खुलकर आमने-सामने आ गए हैं. दरअसल संजीव बालियान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है, जिसने हड़कंप मचा दिया है.
ADVERTISEMENT

Sanjeev Balyan, Sangeet Som
UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में मिली शिकस्त के बाद भाजपा में अंदरखाने घमासान मचा हुआ है. भाजपा नेताओं की आपसी कलह अब सामने आने लगी है. ताजा मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से हार का सामना करने वाले संजीव बालियान और भाजपा के फायरब्रांड नेता पूर्व विधायक संगीत सोम से जुड़ा हुआ है. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से जो विवाद जारी है, वह अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल लोकसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा संजीव बालियान संगीत सोम पर फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं तो वही संगीत सोम भी इशारों ही इशारों में संजीव बालियान को घेरते हुए नजर आ रहे हैं. पश्चिम यूपी में भाजपा के इन दो नेताओं के बीच आपसी लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है.