घटनाओं पर आंखें मूंद लेती है भाजपा...फर्रुखाबाद में दो सहेलियों की मौत मामले पर अखिलेश ने उठाए ये सवाल
Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया.
ADVERTISEMENT

अखिलेश का तंज
Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी विपक्ष शासित राज्यों में महिलाओं के प्रति होने वाली घटनाओं पर सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिये आवाज उठाती है, लेकिन अपने शासन वाले राज्यों में ऐसे मामलों पर नैतिकता के सभी दरवाजे बंद करके बैठ जाती है.
