MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान के नतीजों से उत्साहित बीजेपी ने अब W फैक्टर पर बढ़ाया फोकस!
लोकसभा चुनाव से पहले अहम माने जाने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने ‘W’ फ़ैक्टर को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है.
ADVERTISEMENT

MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान के नतीजों से उत्साहित बीजेपी ने अब W फैक्टर पर बढ़ाया फोकस!
BJP news: लोकसभा चुनाव से पहले अहम माने जाने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने ‘W’ फ़ैक्टर को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है. ख़ास तौर पर हिंदी हार्टलैंड में महिलाओं ने जिस तरह से प्रधानमंत्री के चेहरे पर भरोसा जताते हुए बीजेपी को वोट दिया है पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को W factor के इर्द-गिर्द रखने का फ़ैसला किया है. इसकी शुरुआत इसी सप्ताह होगी जब लखनऊ में आठ राज्यों की महिला कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा.