लेटेस्ट न्यूज़

'रावण भी साधु के भेष में आया था...' अखिलेश यादव ने बोला तीखा हमला, ये सब कहा

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा.

ADVERTISEMENT

सपा प्रमुख अखिलेश यादव.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव. (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने बीजेपी को बजट को लेकर घेरते हुए कहा कि यह सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर पा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समय पर खाद, बीज और कीटनाशक तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं.