यूपी BJP में मची खींचतान की खबरों पर अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग! सामने आए ये बयान
Uttar Pradesh News : एक तरफ भाजपा के कई नेता अपने ही सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं तो दूसरी तरफ सूबे में पार्टी की लगातार हो रही बैठकों के बाद अब सियासी मुलाकातों ने कई तरह के अटकलों को हवा दे दी है.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की हार के बाद बीजेपी में सियासी हलचल तेज है. एक तरफ भाजपा के कई नेता अपने ही सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं तो दूसरी तरफ सूबे में पार्टी की लगातार हो रही बैठकों के बाद अब सियासी मुलाकातों ने कई तरह के अटकलों को हवा दे दी है. इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दिल्ली दौरा काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. उत्तर प्रदेश ने राजनीतिक गलियारों में यहां तक चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ को हटाकर यूपी में नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है, इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. वहीं सपा प्रमुख के बयान पर अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है.