UPTak Baithak Logo

दीपक स्वर्णकार ने खुद को बताया सांसद संघमित्रा मौर्य का पति, इस शख्स की पूरी कहानी जानिए

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बदायूं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य पर एक केस दर्ज हुआ है. यह केस लखनऊ की अदालत में दर्ज कराया गया है.

ADVERTISEMENT

UpTak
UpTak
social share
Google CTA

Sanghamitra Maurya News: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बदायूं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ है. यह केस लखनऊ की अदालत में दर्ज कराया गया है. इस केस को दर्ज करवाने वाले शख्स का नाम दीपक कुमार स्वर्णकार है. दीपक ने यह दावा किया है कि संघमित्रा मौर्य उनकी पत्नी है. दीपक ने आरोप लगाते हुए कहा कि संघमित्रा की ओर से उनके ऊपर जानलेवा हमला भी हो चुका है. दीपक के अनुसार, इस मामले में अब 6 दिसंबर को सुनवाई होगी. इस बीच यूपी तक ने दीपक से खास बातचीत की है. खबर में आगे जानिए उन्होंने हमें क्या-क्या बताया?