लेटेस्ट न्यूज़

बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी में आने के दिए संकेत!

यूपी के बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपने पिता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को लेकर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी के बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपने पिता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, एबीपी चैनल से बातचीत करते हुए बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी में आने के संकेत दिए हैं!

उन्होंने बातचीत में संघमित्रा ने साफ कर दिया कि अगर पार्टी आदेश करती है ते वे जरूर अपने पिताजी को पार्टी में लाने के लिए कोशिश करेंगी. साथ ही आगे ये भी कहा कि हर कोई चाहता है कि हम एक हों. हमारी वजह से उन्हें कई बार और उनकी वजह से मुझे भी कई बार बहुत कुछ सुनना पड़ता है.

अब संघमित्रा मौर्य के इस बयान से साफ है कि बीजेपी में स्वामी प्रसाद मौर्य के शामिल होने की कहीं ना कहीं उन्हें फिलहाल गुंजाइश दिखती है और ऐसे में उनका कहना कि हां, अगर पिताजी भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें खुशी होगी. ये बयान अपने आप में कई राजनीतिक समीकरण को दिखाता है.

लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि स्वामी प्रसाद मौर्य जो बीजेपी पर इतने हमलावर रहते हैं क्या वो अब भाजपा में शामिल होंगे? क्या अपने तीखे बयानों को लेकर भाजपा को कोसने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भारतीय जनता पार्टी वापस लेगी?