UPTak Baithak Logo

सीएम योगी ने किया BSP चीफ मायावती को फोन, दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई? जान लीजिए

Mayawati: बसपा चीफ मायावती को सीएम योगी ने फोन किया है. इस दौरान सीएम योगी ने मायावती के लिए ट्वीट भी किया है.

ADVERTISEMENT

Mayawati News
Mayawati News
social share
Google CTA

Mayawati News: आज यानी 15 जनवरी के दिन बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) का जन्मदिन है. सभी बसपा समर्थक आज अपनी ‘बहन जी’ का जन्मदिन मना रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बसपा चीफ मायावती को फोन किया है. सीएम योगी ने खुद फोन करके मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई है.