आजम को तीन साल की सजा मिलने पर BSP सांसद दानिश अली बोले- ‘ये न्याय प्रणाली का मजाक है’
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान को 2019 में नफरत भरा भाषण देने के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनके प्रति…
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान को 2019 में नफरत भरा भाषण देने के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनके प्रति समर्थन जताते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली ने कहा कि ‘घृणा फैलाने वाले सभी लोग खुले घूम रहे हैं, वहीं ‘आजमों’ को दोषी करार देकर संसद-विधानसभाओं से बाहर कर दिया जाएगा.’
