राजनीति से संन्यास के अटकलों पर आया मायावती का रिएक्शन, BSP की बैठक से पहले किया ये ऐलान
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सन्यास को लेकर बड़ी बात कही है.
ADVERTISEMENT

BSP Mayawati
Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है. ये उपचुनाव प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी अहमियत रखता है और इसे 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के सेमीफाइल के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं उपचुनाव के पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति काफी हलचल देखने को मिल रहा है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. वहीं इनसबके बीच सियासी गलियारों में खबरें चल रही थीं कि BSP सुप्रीमो मायावती रिटायरमेंट लेने जा रही हैं. इसको लेकर अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ी बात कही है.