UPTak Baithak Logo

पुलिस चार्जशीट में भोले बाबा का नाम नहीं...हाथरस हादसे को लेकर मायावती ने यह क्या कह दिया?

Uttar Pradesh News : बसपा अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के फुलराई गांव में दो जुलाई को हुए सत्संग के दौरान मची भगदड़ के मामले में पुलिस की कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : बसपा अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के फुलराई गांव में दो जुलाई को हुए सत्संग के दौरान मची भगदड़ के मामले में पुलिस की कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं. इस भगदड़ में 121 लोगों की दुखद मृत्यु हुई थी, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे. पुलिस ने इस मामले में एक 3200 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है, जिसमें 11 आरोपी नामित किए गए हैं.