लेटेस्ट न्यूज़

चंद्रशेखर पर बोले आकाश आनंद- कौन भीम आर्मी? ऐसे छोटे मोटे लोगों के लिए हमारे पास समय नहीं

लोकसभा चुनाव-2024 करीब हैं. सभी सियासी दल अपनी-अपनी रणनीतियां बना रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश की सियासत में भीम आर्मी (Bhim Army) प्रमुख चंद्रशेखर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लोकसभा चुनाव-2024 करीब हैं. सभी सियासी दल अपनी-अपनी रणनीतियां बना रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश की सियासत में भीम आर्मी (Bhim Army) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) का नाम चर्चाओं में हैं. चंद्रशेखर आजाद को बहुजन समाज पार्टी (BSP) और मायावती (Mayawati) के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है. इसी बीच बसपा चीफ और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने यूपीतक के साथ खास बातचीत में भीम आर्मी और चंद्रशेखर आजाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है.