लेटेस्ट न्यूज़

लोकसभा चुनाव में आईं कम सीटें अब उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने BJP कार्यकर्ताओं से कर दी ये बड़ी अपील

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के बाद राजधानी लखनऊ में रविवार को भाजपा की सबसे बड़ी बैठक हुई. इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
social share
google news

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के बाद राजधानी लखनऊ में रविवार को भाजपा की सबसे बड़ी बैठक हुई. इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए. बता दें कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और चुनावी नतीजों पर मंथन के लिए लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2024 के चुनाव परिणामों पर कहा कि अतिआत्मविश्वास का खामियाजा भुगतना पड़ता है.