गिरेबान के ऊपर हाथ डाला... जिस शख्स ने थप्पड़ मारा उसके लिए BJP विधायक योगेश वर्मा ये बोले
BJP MlA Yogesh Verma News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट हो गई. इस मामले को लेकर विधायक योगेश वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है. जानें उन्होंने क्या कहा?
ADVERTISEMENT

BJP MLA Yogesh Mishra
BJP MlA Yogesh Verma News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट हो गई. बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में विधायक को थप्पड़ मार दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव से जुड़ा है, जिसमें मतदाता सूची को लेकर विवाद हुआ था. बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक पक्ष पर मतदाता सूची फाड़ने का आरोप लगाया था, जिसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट हुई. वहीं, इस मामले को लेकर विधायक योगेश वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है. जानें उन्होंने क्या कहा?