UPTak Baithak Logo

भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को रेप मामले में 25 साल की सजा, विधानसभा की सदस्यता भी गई

विशेष MP-MLA कोर्ट ने रेप मामले में विधायक रामदुलार सिंह गोंड को 25 साल की सजा और 10 लाख रुपये का जुरमाना लगा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ramdular Gond News: सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामदुलार सिंह गोंड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि विशेष MP-MLA कोर्ट ने रेप मामले में विधायक रामदुलार सिंह गोंड को 25 साल की सजा और 10 लाख रुपये का जुरमाना लगा है. रामदुलार गोंड को सजा का ऐलान होते ही उनकी विधानसभा की सदस्यता भी चली गई है. मालूम हो कि 12 दिसंबर को इसी मामले में कोर्ट ने गोंड को दोषी ठहराया था. फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.