लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल बंद किए, दारू की दुकानें खोलीं... यूपी में School मर्जर पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का संसद में हल्ला बोल

Dharmendra Yadav News: यूपी में हो रहे स्कूल मर्जर का मुद्दा उठाते हुए धमेंद्र यादव ने लोकसभा में जमकर प्रदेश सरकार कर निशाना साधा. उन्होंने जो कुछ कहा उसे यहां नीचे खबर में देखिए.

ADVERTISEMENT

Dharmendra Yadav
Dharmendra Yadav
social share
Google CTA

Dharmendra Yadav News: समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान यूपी के स्कूल मर्जर मुद्दे को जोर-शोर उठाकर सूबे की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल मर्जर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश के तहत हो रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक लाख 26 हजार 12 स्कूल बंद कर दिए गए हैं. वहीं, 5000 स्कूल मर्जर कर दिए गए हैं. 2 लाख से ज्यादा टीचरों की भर्ती रोक दी गई है.