लेटेस्ट न्यूज़

PM मोदी से मुलाकात के बाद रामपुर से BJP विधायक आकाश सक्सेना अब गृहमंत्री अमित शाह से मिले

रामपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. दोनों के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

रामपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक रामपुर के स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया कि नए रामपुर के निर्माण और रामपुर को फिर से उद्योग नगरी बनाया जाएगा. जिसका लाभ रामपुर के बेरोजगार युवाओं को मिल सकेगा.

सपा के सबसे मजबूत किले रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आजादी के बाद पहली बार कमल खिलाने वाले भाजपा विधायक आकाश सक्सेना का शीर्ष नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है. बुधवार को उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक यह मुलाकात चली. जिसमें अमित शाह ने रामपुर के बारे में जानकारी ली. बता दें कि मंगलवार को आकाश सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की थी.

भाजपा विधायक ने बताया कि रामपुर उद्योगों की नगरी कहलाता था, जहां तमाम बड़े-बड़े उद्योग थे. लेकिन, रामपुर के कुछ नेताओं ने रामपुर को आर्थिक रूप से बर्बाद करने का काम किया है. जिसकी वजह से रामपुर के उद्योग समाप्त हो गए और रामपुर के युवाओं का इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से रामपुर को फिर से उद्योग नगरी बनाने और नए रामपुर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की. जिस पर गृहमंत्री ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर रामपुर के विकास, उत्थान, प्रगति के लिए काम करेंगी. उन्होंने रामपुर की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पहलुओं को लेकर भी जानकारी ली.

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि उन्होंने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है. उनसे मिलने के बाद एहसास हुआ कि उनकी कार्यशैली और देश के प्रति अटल निष्ठा प्रत्येक व्यक्ति के लिए किस प्रकार से प्रेरणादायक है.

आजम खान को हराकर सीधे PM मोदी से मिल आए रामपुर विधायक आकाश सक्सेना, जानें क्या बात हुई