UP में BJP की बैठक आज, 2019 लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों की समीक्षा करेंगे सुनील बंसल
UP Political News: देश में अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सत्ताधारी भाजपा से लेकर समूचा विपक्ष तैयारी में जुट…
ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल
UP Political News: देश में अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सत्ताधारी भाजपा से लेकर समूचा विपक्ष तैयारी में जुट गया है. एक कहावत काफी प्रचलित है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है. इसका सीधा-साफ मतलब यह है कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और इनपर जिस पार्टी का अधिक कब्जा होगा, सरकार बनाने में उसकी राह आसान हो जाएगी. बीते 2 लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है. मगर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां 2014 के मुकाबले ज्यादा सीटें हारी थी. वहीं, उन्हीं हारी हुई सीटों पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. आज यानी शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल हारी हुईं 14 सीटों को जीतने के लिए लखनऊ में समीक्षा करेंगे.