लेटेस्ट न्यूज़

कृष्णानंद राय हत्याकांड में इलाहाबाद HC से अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, बरकरार रहेगी सांसदी

गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी की गैंगस्टर मामले की सजा को रद्द कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Afzal Ansari
Afzal Ansari
social share
google news

गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी की गैंगस्टर मामले की सजा को रद्द कर दिया है. दरअसल, गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पिछले साल 29 अप्रैल के दिन अफजाल अंसारी को कृष्णानंद राय हत्याकांड में दर्ज हुए गैंगस्टर केस में 4 साल की सजा सुनाई थी. कोर्ट के इस फैसले पर अफजाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह की बेंच ने अफजल अंसारी की याचिका को मंजूर कर लोअर कोर्ट की सजा को रद्द कर दिया है. बता दें कि हाईकोर्ट ने इस निर्णय को 20 पेज में दिया है.