आजमगढ़ उपचुनाव: ‘How Can You रोक’, धर्मेंद्र यादव बोल गए गजब की अंग्रेजी, खूब हो रही चर्चा
उत्तर प्रदेश में 23 जून को रामपुर और आजमगढ़ (Rampur-Azamgarh By-election) में हुए उपचुनाव के नतीजे रविवार, 26 जून को घोषित किए गए. बता दें…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में 23 जून को रामपुर और आजमगढ़ (Rampur-Azamgarh By-election) में हुए उपचुनाव के नतीजे रविवार, 26 जून को घोषित किए गए. बता दें कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के दोनों ‘किलों’ पर भगवा लहरा दिया. रामपुर में घनश्याम लोधी तो आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जीत हुई. मगर इस बीच आजमगढ़ में एसपी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में धर्मेंद्र यादव की अंग्रेजी की चर्चा हो रही है.