लेटेस्ट न्यूज़

आजम खान की नाराजगी, ओवैसी की मुस्लिम वोटबैंक पर नजर और शिवपाल यादव की एंट्री! समझिए सपा का प्लान

Shivpal Yadav met Azam Khan in Rampur jail News: आजम खान से जेल में मुलाकात के लिए रामपुर पहुंचे शिवपाल यादव. जौहर यूनिवर्सिटी, मोहिबुल्ला नदवी, संभल और मुस्लिम वोटों को लेकर सपा की रणनीति पर चर्चा.

ADVERTISEMENT

File Photo: Azam Khan & Shivpal Singh Yadav
File Photo: Azam Khan & Shivpal Singh Yadav
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को रामपुर जेल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की. इस मुलाकात की सियासी गलियारों में खूब चर्चा है. सियासी जानकार कह रहे हैं कि रामपुर की राजनीति में आजम खान की नाराजगी एक बार फिर समाजवादी पार्टी के लिए अहम मुद्दा बनती दिखाई दे रही है. इसी बीच शिवपाल यादव रामपुर पहुंचे और जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने आजम खान के घर जाकर उनकी पत्नी फातिमा आजम और बड़े बेटे अदीब से भी मुलाकात की. फिर शिवपाल यादव जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी और यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों से बातचीत की.