लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में हिंदू-मुस्लिम जिगरी दोस्त अंकित और इसरार को मारकर मंदिर में दफनाया गया, 'पुजारी' ने क्यों किया मर्डर

UP Big Crime News: बागपत के लहचौड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर परिसर में करीब 20 दिन से लापता अंकित और इसरार के शव दफन मिले. परिजनों ने मंदिर के पुजारी पर हत्या का शक जताया है.

ADVERTISEMENT

बागपत मंदिर में मिले 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव, पुजारी पर हत्या का शक
बागपत मंदिर में मिले 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव, पुजारी पर हत्या का शक
social share
Google CTA

UP Big Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में करीब 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर परिसर में दफन मिले हैं. मामला थाना चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर का है. मृतकों की पहचान अंकित और इसरार के रूप में हुई है. दोनों दोस्त थे. परिजनों के मुताबिक, मंदिर में पुजारी से मिलने के लिए गए थे. इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला. पुलिस ने मंदिर परिसर में खुदाई कर दोनों शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में परिजनों ने मंदिर के पुजारी पर हत्या का शक जताया है. पुजारी फिलहाल फरार बताया जा रहा है.