आजम ने पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, मौजूदा BJP सरकार पर बोला हमला
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) 27 महीने सीतापुर जेल में बंद रहे. उनकी कई ईदें सलाखों के पीछे गुजरीं.…
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) 27 महीने सीतापुर जेल में बंद रहे. उनकी कई ईदें सलाखों के पीछे गुजरीं. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद यह उनकी पहली ईद (रविवार को हुई बकरीद) थी, जो उन्होंने अपनों और समर्थकों के बीच बिताई. रामपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजम खान का दर्द छलक पड़ा. उन्होंने जहां पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की तारीफों के पुल बांधे, तो वहीं मौजूदा भाजपा सरकार (BJP Government) पर सवाल भी खड़े कर दिए. आजम खान ने कहा कि ‘आज राजनीति में मर्यादाएं खत्म हो चुकी हैं, संस्थाएं दम तोड़ चुकी हैं और उनका जायज-नाजायज इस्तेमाल किया जा रहा है.’
