लेटेस्ट न्यूज़

'मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है...', CM योगी की मां सावित्री देवी के निधन पर आजम खान ने जताया दुख

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर सपा नेता आजम खान ने दुख जताया. उन्होंने कहा 'मां जैसी दौलत किसी के पास नहीं होती' और सीएम योगी को इस दुख को सहने की ताकत मिलने की दुआ की.

ADVERTISEMENT

Azam Khan, Yogi Adityanath, Savitri Devi Death, Yogi Adityanath Mother Death, Azam Khan Statement
फोटो में बाएं - CM योगी अपनी मां के पैर छुते हुए और बाएं - आजम खान (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Azam Khan News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर सपा नेता आजम खान ने शोक जताया है. उन्होनें इसे बहुत बड़ा सदमा बताया. उन्होंने कहा कि मां जैसी दौलत किसी के पास नहीं होती. साथ ही उन्होंने सीएम योगी को इस दुख को सहने की ताकत मिलने की दुआ की. आजम खान का यह बयान उस समय आया, जब उनसे मीडिया ने मुख्यमंत्री की मां के निधन को लेकर सवाल पूछा था.

आजम खान बोले- बहुत बड़ा सदमा है

मीडिया से बातचीत के दौरान आजम खान ने योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर अपनी संवेदना जाहिर की. उन्होंने कहा 'बड़ा सदमा है. अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए. बड़ा नुकसान है. मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है. आजम खान ने मुख्यमंत्री के प्रति संवेदना जताते हुए उनके लिए सब्र और हिम्मत की दुआ की.

यह भी पढ़ें- मां के निधन के बाद पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन

 

91 साल की उम्र में सावित्री देवी का निधन

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में निधन हो गया. उन्होंने अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली. बता दें वह 91 साल की थीं और बताया गया कि पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. मां के निधन की खबर मिलने के बाद सीएम योगी उत्तराखंड पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए. सावित्री देवी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में किया जाएगा. उनके परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में में ली अंतिम सांस

 

PM मोदी ने भी जताया शोक

सावित्री देवी के निधन पर देश और प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर अपनी संवेदना जाहिर की. गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा किया. वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना जताई.