कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग के लिए सपा ने बनाई कमेटी, आलोक रंजन समेत ये सांसद शामिल, रामगोपाल यादव करेंगे अगुवाई
समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी कांग्रेस के साथ सीटों का तालमेल बिठाने के लिए बनाई गई है. प्रो. रामगोपाल यादव को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है.
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी कांग्रेस के साथ सीटों का तालमेल बिठाने के लिए बनाई गई है. प्रो. रामगोपाल यादव को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. सूत्रों के मुताबिक इस कमेटी में अखिलेश यादव के करीबी और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, सांसद धर्मेंद्र यादव और सांसद राजीव राय भी शामिल होंगे. इसके अलावा चुनावी आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए दो डेटा एक्सपर्ट को भी कमेटी में जगह दी गई है. यह कमेटी 22, 23 और 24 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की अजय माकन की अध्यक्षता वाली कमेटी के साथ बैठक करेगी.
दिल्ली में तीन दिन होगी बातचीत
सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर 22, 23 और 24 नवंबर को दिल्ली में बातचीत होगी. इन बैठकों में दोनों दलों के पिछले चुनावी प्रदर्शन और सीटों पर जीत की संभावना जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बीच सीटों के तालमेल को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: मां के निधन के बाद पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
181 सीटों की मांग से शुरू हुई सपा-कांग्रेस के बीच बातचीत
गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान भी सामने आ चुकी है. हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस ने यूपी की 181 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. कांग्रेस की ओर से भी इन सीटों को लेकर सपा के साथ बातचीत की तैयारी की गई है.
कांग्रेस ने अपनी संभावित सीटों की सूची सपा को सौंपी है. कांग्रेस का तर्क है कि जिन सीटों पर उसका संगठन मजबूत है और जहां उसके उम्मीदवार जीतने की स्थिति में हैं, वहां उसे मौका मिलना चाहिए. दूसरी ओर सपा का जोर इस बात पर है कि गठबंधन में सीटों का फैसला केवल मांग के आधार पर नहीं बल्कि उम्मीदवार की जीतने की संभावना को देखकर किया जाए.
यह भी पढ़ें: मां के निधन के बाद पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
2024 लोकसभा चुनाव में साथ आए थे राहुल और अखिलेश
सपा और कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी. दोनों दलों के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 33 सीटों पर रोक दिया था.
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर भरोसा बढ़ा. अब यही गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव में भी साथ उतरने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, लोकसभा और विधानसभा चुनाव की परिस्थितियां अलग होती हैं. विधानसभा की 403 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन और सीटों का बंटवारा दोनों दलों के लिए बड़ी चुनौती है.
यह भी पढ़ें: मां के निधन के बाद पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
