लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर को लेकर लाल कृष्ण आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, पीएम मोदी का नाम लेकर कह दी ये बड़ी बात

Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने या नहीं होने की तमाम अटकलों के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने या नहीं होने की तमाम अटकलों के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishana Advani) ने अहम बयान दिया है. राष्ट्र धर्म पत्रिका में लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर को लेकर एक लेख लिखा है. अपने इस लेख में भाजपा नेता ने लिखा कि, राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक अवसर पर अटल जी की कमी महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, ‘जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा करेंगे तब वे हमारे भारतवर्ष के प्रत्‍येक नागरिक का प्रतिनिधित्‍व करेंगे. मेरी प्रार्थना है कि यह मंदिर सभी भारतीयों को श्रीराम के गुणों को अपनाने के लिये प्रेरित करेगा. ’