लेटेस्ट न्यूज़

मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा ने धांधली के आरोप लगाए फिर भी जितेंगे उन्हीं के कैंडिडेट अजीत? अवधेश प्रसाद ने बताया कैसे होगा ये

मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना कल यानी 8 फरवरी को होगी. 5 फरवरी को वोटिंग के बाद से समाजवादी पार्टी प्रशासन पर लगातार धांधली का आरोप लगा रही है. मगर फैजाबाद सांसद और मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा कैंडिडेट अजीत प्रसाद के पिता अवदेश प्रसाद ने एक बड़ा दावा कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Milkipur Byelection News
Milkipur Byelection News
social share
Google CTA

Milkipur Byelection News: मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना कल यानी 8 फरवरी को होगी. 5 फरवरी को वोटिंग के बाद से समाजवादी पार्टी प्रशासन पर लगातार धांधली का आरोप लगा रही है. उपचुनाव की वोटिंग के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने तीखा प्रहार करते हुए यहां तक कह दिया है कि 'चुनाव आयोग मर गया है और उसे सफद कपड़ा भेंट करना होगा.' मगर इन सब के बीच फैजाबाद सांसद और मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा कैंडिडेट अजीत प्रसाद के पिता अवदेश प्रसाद ने एक बड़ा दावा कर दिया है. अजीत प्रसाद का दावा है कि धांधली और गुंडई के बावजूद सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद की ही चुनाव में जीत होगी.