हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान चंद्रशेखर की गाड़ी पर हमला, नगीना सांसद बोले- छोड़ूंगा नहीं...
Attack on Chandrashekhar: दुष्यंत चौटाला और सांसद चंद्रशेखर के काफिले पर उचाना कलां में हुए कथित हमले के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. चुनावी माहौल में यह घटना गरमा गई है.
ADVERTISEMENT

Attack on Chandrashekhar Azad
Chandrashekhar Azad News: हरियाणा विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि जेजेपी मुखिया दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चीफ चंद्रशेखर के काफिले पर कथित हमला हुआ है. यह हमला उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना जेजेपी और एएसपी के रोड शो के दौरान हुई, जहां चंद्रशेखर की गाड़ी पर तोड़फोड़ की गई. इसके बाद चंद्रशेखर दूसरी गाड़ी में सवार होकर सुरक्षित निकले. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है.