CM योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर सियासी घमासान, अब असदुद्दीन ओवैसी ने कही दी बड़ी बात
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए एक ऐसा बयान दिया जिसपर सियासी घमासान मच गया.
ADVERTISEMENT

asaduddin-owaisi on cm-yogi
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए एक ऐसा बयान दिया जिसपर सियासी घमासान मच गया. उत्तर प्रदेश (यूपी) सीएम योगी के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया. असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में कहा कि उन्हें कुर्सी जाने का डर है इसलिए वह ऐसी बात कर रहे हैं. उनको डर सता रहा है कि बीजेपी उनको सीएम पद से हटा देगी इसलिए वह बीजेपी का पैगाम दे रहे हैं कि बटेंगे तो कटेंगे.