लेटेस्ट न्यूज़

Anupriya Patel on Nazul Property Bill: योगी सरकार के बिल पर अनुप्रिया ने उठाए सवाल, मचा बवाल, ऐसा क्या कह दिया?

नजूल सम्पत्ति मामले पर अपना दल (एस) की मुखिया और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान सामने आया है. जानें ऐसा उन्होंने क्या कहा जिससे सियासी गलियारों में मचा बवाल।.

ADVERTISEMENT

cm yogi and anupriya patel
सीएम योगी आदित्यनाथ और अनुप्रिया पटेल
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा से बुधवार को पारित किया गया उत्तर प्रदेश नजूल सम्पत्ति (लोक प्रयोजनार्थ प्रबन्ध और उपयोग) विधेयक को विधान परिषद की मंजूरी नहीं मिली और सत्ता पक्ष के 'प्रस्ताव पर ही इसे सदन की प्रवर समिति के पास भेज दिया गया. अब इस मुद्दे पर अपना दल (एस) की मुखिया और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान सामने आया है. आपको बता दें अनुप्रिया पटेल ने साफ शब्दों में अपनी बात कहते हुए कहा कि व्यापक विमर्श के बिना लाया गया नजूल भूमि संबंधी विधेयक न सिर्फ गैर जरूरी है, बल्कि आम जन मानस की भावनाओं के खिलाफ भी है.