सपा चीफ अखिलेश यादव की मुलाकात से पहले रामपुर में आजम खान के घर पहुंची एंटी सबोटेज टीम
UP Political News: सपा चीफ अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा. यूपी पुलिस की एंटी सबोटेज टीम ने आजम के आवास पर ली एंट्री. वहीं अखिलेश के बरेली/मुरादाबाद रूट पर प्रशासन से कशमकश जारी. देखें लेटेस्ट अपडेट.
ADVERTISEMENT

Anti Sabotage Team at Azam Khan House.
UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के आज आजम खान से होने वाली मुलाकात से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. एक तरफ प्रशासन और सपा के बीच अखिलेश के एयरपोर्ट रूट को लेकर जबरदस्त कशमकश जारी है, वहीं दूसरी तरफ आजम खान के आवास पर यूपी पुलिस की एंटी सबोटेज टीम (Anti Sabotage Team) की एंट्री हो गई है.
