लेटेस्ट न्यूज़

आज रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव... सपा चीफ से मुलाकात से पहले ही आजम खान ने रख दी है ये बड़ी शर्त

UP Political News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आजम खान से मिलने रामपुर जा रहे हैं. जानें क्यों आजम खान के बसपा में जाने की अटकलें तेज हैं और क्या अखिलेश उन्हें मनाने में कामयाब होंगे.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Azam Khan
Photo: Akhilesh Yadav & Azam Khan
social share
Google CTA

Azam Khan and Akhilesh Yadav Meeting: उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव आज यानी बुधवार को पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान से मुलाकात करने उनके रामपुर स्थित आवास पहुंच रहे हैं. यह मुलाकात इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि आजम खान के सपा छोड़ने और बसपा में शामिल होने की अटकलें इन दिनों राजनीतिक गलियारों में छाई हुई हैं. हालांकि ये बात दूसरी है कि आजम खान ने सपा छोड़ने को लेकर अपने बयानों में अभी तक कोई इशारा नहीं किया है. इस बीच आजम खान ने अखिलेश यादव से मिलने से पहले एक शर्त रख दी है. खबर में आगे विस्तार से जानिए इस मुलाकात के क्या हैं मायने और आजम खान की क्या है शर्त.