UP Weather Update: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान... 8 अक्टूबर को इन 30+ जिलों में होगी मॉनसूनी बारिश
UP Weather Update: पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून का असर अभी भी बरक़रार है. कल यानी 8 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे के लिए राज्य के कई जिलों के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है. इस अपडेट के अनुसार राज्य के 20 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है. कुछ पश्चिमी और मध्य यूपी के इलाकों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी चेतावनी दी गई है.
