लेटेस्ट न्यूज़

आजम खान की अखिलेश से नहीं बल्कि यादव परिवार के इस बड़े नेता से हुई कॉल पर बात, उन्होंने खुद ये सब बताया

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद से ही अखिलेश यादव के साथ उनकी नाराजगी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं. इस बीच एक चर्चा ये भी है कि क्या अखिलेश यादव और आजम खान के बीच कोई फोन बातचीत हुई है? इस बात का खुलासा खुद आजम खान ने किया है.

ADVERTISEMENT

आजम खान और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
आजम खान और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद से ही पार्टी चीफ अखिलेश यादव के साथ उनकी नाराजगी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं. एक चर्चा ये भी है कि क्या अखिलेश यादव और आजम खान के बीच कोई बातचीत हुई है? इस बीच आजम खान ने यूपी Tak के पॉडकास्ट शो में इस बात का खुलासा किया है कि जेल से बाहर आने के बाद उनकी बात यादव परिवार में किससे हुई है. शो में आजम खान ने बताया कि उनकी बातचीत अखिलेश यादव से नहीं बल्कि शिवपाल यादव से हुई है. लेकिन आजम खान की शिवपाल से क्या बात हुई इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है. शिवपाल ने ऐसे समय में बात की है जब सियासी गलियारों में चर्चा है कि आजम खान नाराज चल रहे हैं.